आम तौर पर, भाषा मॉडल अपने निर्माता द्वारा कुछ विशिष्ट प्रश्नों के उत्तर देने के लिए सीमित होते हैं। जैसे समाज के लिए खतरनाक वस्तुओं का निर्माण, शेयर की भविष्यवाणी, या राजनीतिक निर्णय जैसी बातों के बारे में जानकारी देना। लेकिन जब इन्हें ऊपर बताए गए तीन तरीकों से पूछा जाए, तो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अपनी निर्धारित सीमाओं को तोड़कर भी जवाब दे सकता है।